फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: कुत्तों के हमले में 15 भेड़ों की मौत, तेज बारिश-आंधी में नहीं सुनाई दी आवाज, पशुपालकों में दहशत

Sun, 05 Apr 2026 10:47 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र के बुध इयापुर मजरे एकारी गांव में रविवार सुबह कुत्तों के हमले से 15 भेड़ों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पशुपालकों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मृत भेंड़ देखते पशुपालक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव निवासी महेश पाल अपनी भेड़ों को गांव के किनारे एक छप्पर के नीचे बांधकर पास ही सो रहे थे। रात में तेज बारिश और आंधी चलने के कारण उन्हें किसी तरह की आहट नहीं मिल सकी और इसी दौरान दो आवारा कुत्ते छप्पर में घुस गए। कुत्तों ने भेड़ों पर हमला कर 12 को नोचकर मार डाला। हमले के बाद कुत्ते पास ही रहने वाले गोबर्धन पाल के यहां पहुंच गए, जहां उन्होंने तीन और भेड़ों को अपना शिकार बना लिया। सुबह जब पशुपालकों की नींद खुली तो छप्पर के नीचे मरी पड़ी भेड़ों को देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस घटना से हैरान नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालकों ने बताया कि तेज बारिश और हवा के चलते उन्हें रात में किसी भी तरह की आवाज सुनाई नहीं दी, जिससे कुत्तों के हमले का पता नहीं चल सका। एक ही रात में 15 भेड़ों की मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना के बाद पशुपालकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है और क्षेत्र में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें