फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: निरीक्षण में बंद मिली थीं 15 सहकारी समितियां, सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने मंगलवार को सभी 15 सचिवों को निलंबन की नोटिस जारी की है। सचिवों से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। सितंबर के प्रथम सप्ताह में निरीक्षण के दौरान जिले की 15 सहकारी समितियां बंद मिली थीं। मौके पर सचिव भी अनुपस्थित थे। मामले की जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

जिले में किसानों को सहकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 92 समितियां संचालित हैं। निर्धारित समय पर इनके नहीं खुलने से किसानों को खाद-बीज सहित अन्य जरूरतों के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। सितंबर के प्रथम सप्ताह में क्षेत्रीय सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) और अपर जिला सहकारी अधिकारी ने समितियों का निरीक्षण किया था। इस दौरान जजमोइया, महरहा, ओखरा कुंवरपुर, पधारा, मथुरापुर, बकेवर, इटौली, सरसई बुजुर्ग, रायपुर मुआरी, विजयीपुर, खासमऊ, नरैनी, कारीकान धाता, कटोघन और कासिमपुर की सहकारी समितियां बंद मिली थीं। निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजेश कटियार ने जांच टीम गठित की। टीम ने रिपोर्ट और समितियों के बंद मिलने के मामले की जांच की। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर संबंधित सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
इन सचिवों को नोटिस :
जजमोइया समिति के सचिव राजेंद्र मिश्र, महरहा के अंबोल सिंह, ओखरा कुंवरपुर के सुरेंद्र कुमार, पधारा के अरुण कुमार, मथुरापुर के मुकेश कुमार, बकेवर के राहुल कुमार, इटौली के प्रमोद सिंह, सरसई बुजुर्ग के वीरेंद्र सिंह, रायपुर मुआरी के नवल किशोर, विजयीपुर के दिनेश सिंह, खासमऊ के सिकंदर सिंह, नरैनी के भागवत प्रसाद, कारीकान धाता के राम प्रताप सिंह, कटोघन के नागेंद्र सिंह और कासिमपुर के आशीष कुमार को निलंबन की नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें