फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कापी जांचने वाले अब तीन रुपये ज्यादा पाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे कर्मचारियों और शिक्षकों को लाभ दिया गया है। अब इन कर्मचारियों और शिक्षकों का पारिश्रमिक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


इसमें केंद्र व्यवस्थापक के पारिश्रमिक को 120 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 160 रुपये कर दिया गया है। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक का पारिश्रमिक 80 से बढ़ाकर 103 रुपये, कक्ष निरीक्षक का 72 से बढ़ाकर 96 रुपये प्रतिदिन, लिपिक का 25 से बढ़ाकर 33 रुपये किया गया है। लिखित परीक्षा में हाईस्कूल में आठ रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका को बढ़ाकर 11 रुपये और इंटरमीडिएट में दस रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका को बढ़ाकर 13 रुपये कर दिया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षा में छह रुपये प्रति छात्र को बढ़ाकर आठ रुपये प्रति छात्र व महिला सवारी भाड़ा बीस रुपये प्रतिपाली बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से पारिश्रमिक बढने का पत्र सोमवार को प्राप्त हुआ है। अब इसी के मुताबिक भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

कापी जांचने वाले अब तीन रुपये ज्यादा पाएंगे
- मूल्यांकन में लगे कर्मचारियों, शिक्षकों का बढ़ा पारिश्रमिक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें