फतेहपुर। आईजीआरएस के तहत पुलिस विभाग में आने वाली शिकायतों को सक्रियता से निस्तारित करने में जिले को रेंज में पहला स्थान मिला है। पोर्टल की टीम के सदस्यों को आईजी ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इलाहाबाद रेंज के आईजी रमित शर्मा ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) जन सुनवाई पोर्टल की मासिक समीक्षा में जिले को पहला स्थान दिया है। पोर्टल में विभाग से की गई शिकायतों का तत्काल व
गुणवत्तापरक निस्तारण पाया गया। निस्तारण के लिए कार्यालय में अतिरिक्त समय देकर टीम ने काम किया। टीम के कांस्टेबल दीपेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, नेहा सिंह को दो-दो हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं
अपर पुलिस महानिदेशक संजय सिंघल की ओर से ट्विटर सेवा में जनशिकायतों के निस्तारण और पुलिस के कार्यों का बेहतर तरीके से प्रसारित करने में कांस्टेबल सतीश कुमार और शरद कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया गया। पुलिस अधीक्षक यूपी 100 मोहम्मद इमरान की ओर से भाई की हत्या कर भागने के आरोपी को पकडने में सफलता हासिल करने वाले पीआरवी चालक धनंजय सिह और कमांडर संदीप कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
शिकायत निपटाने में जिले को रेंज में पहला स्थान
- आईजी ने पोर्टल आपरेटर टीम को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो