फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस लेन में फंसे वाहन, चार घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खागा(फतेहपुर)। निर्माणाधीन बाईपास रेलवे लाइन खागा-किशनपुर रोड पर हरदों के पास बन रहे पुल की सर्विस लेन गड्ढों में तब्दील हो गई है। मंगलवार को सर्विस लेन में मौरंग लदा ट्रक धंसने से जाम में वाहन फंस गए।

चिलचिलाती धूप में लोग परेशान रहे। करीब छह माह से बन रहे पुल के बगल में आने जाने के लिए केवल एक ही सर्विस लेन है। वह भी कच्ची है। भारी वाहनों के आने जाने से लेन में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। मंगलवार को मौरंग लदा एक ट्रक लेन में धंस गया, जिससे करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। टोचिंग करके किसी तरह ट्रक को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सड़क से आने जाने वाले पौली के नफीस अहमद, जाकिर हुसैन, विजयीपुर के भानचंद्र मौर्या, एकौरा के शिवप्रताप सिंह, त्रिलोचनपुर के रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि कच्ची सर्विस लेन पर अक्सर जाम लगता है। दो पहिया वाहनों से निकलना मुश्किल होता है। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने बताया कि रेलवे की निर्माणदायी संस्था को सर्विस लेन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें