फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई पैटर्न की परीक्षाएं कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सीबीएसई पैटर्न परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पांच मार्च से शुरू होने वाली इस परीक्षा में दसवीं और 12वीं के 1900 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जिले में सीबीएसई पैटर्न से कुल नौ माध्यमिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। इन सभी में दसवीं के कुल 1190 तथा 12वीं के 710 परीक्षार्थी हैं। इनमें महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सेंट जेवियर्स सेकेंड्री स्कूल, सेंट मेरी सेकेंड्री स्कूल, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल सीपीएस, नूरुल हुदा पब्लिक स्कूल में 12वीं तक की कक्षाएं चलती हैं। पुलिस माडर्न स्कूल, सेंट मेरी सेकेंड्री स्कूल खागा, मां शारदा पब्लिक स्कूल बिंदकी, आरएस एक्सल स्कूल में सिर्फ 10वीं तक की कक्षाएं हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा के लिए सिर्फ दो परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सीपीएस परीक्षा केंद्र में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल व सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 12वीं के बच्चे परीक्षा देंगे। इनके अलावा महर्षि, सेंट जेवियर्स और पुलिस माडर्न स्कूल के 10वीं के बच्चे भी इसी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देंगे।

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल परीक्षा केंद्र में 12वीं के सीपीएस, जवाहर नवोदय स्कूल, नूरुल हुदा पब्लिक स्कूल तथा सभी स्कूलों के व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी केंद्र में 10वीं के सीपीएस, जवाहर नवोदय स्कूल, सेंट मेरी सेकेंड्री स्कूल, सेंट मेरी खागा, मां शारदा पब्लिक स्कूल बिंदकी तथा आरएस एक्सल स्कूल के बच्चों की भी परीक्षा होगी।
विज्ञापन


जिले में सीबीएसई पैटर्न परीक्षा के नोडल अधिकारी एके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित हैं। स्ट्रांग रूम में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें