फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआईएस फीडिंग न होने पर पंचायत सचिवों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सीडीओ एसपी आनंद ने सोमवार को दो ब्लाकों का निरीक्षण किया। इसमें प्रधानमंत्री आवासों की एमआईएस फीडिंग न कराने पर पंचायत सचिवों को फटकार लगाई। उन्होंने दो दिन में एमआईएस फीड कराने की चेतावनी दी है।

सीडीओ ने खजुहा ब्लाक के निरीक्षण में पीएम आवास के लाभार्थियों की सूची देखी। आवास की दूसरी किस्त न भेजे जाने पर बीडीओ को फटकार लगाई। सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार, देवमई ब्लाक के निरीक्षण में बीडीओ व पंचायत सचिवों से समीक्षा बैठक की। ब्लाक क्षेत्र के 804 प्रधानमंत्री आवास की पहली, दूसरी किस्त भेजी गई। 123 आवास की तीसरी किस्त जारी हुई। आवासों की एमआईएस (किश्तवार हुए काम की फोटो खींचकर भेजना) फीडिंग न होने पर पंचायत सचिवों को चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्लाक क्षेत्र के 604 आवासों की एमआईएस फीडिंग नहीं हुई है। इसको दो दिन में पूरा कराएं। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ ऊषा श्रीवास्तव, पीडी अशोक कुमार निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें