फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के लिए 14 क्रय केंद्र बने, 10 और का भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर किसानों के धान को समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए जिले में 26 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 10 क्रय केंद्र और बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस बार धान की खरीद एक नवंबर से शुरू होगी। हालांकि अभी शासन से धान की खरीद का लक्ष्य जिले को नहीं मिला है।
विज्ञापन

समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले में चार संस्थाएं धान की खरीद के लिए चयनित की गई हैं। इसमें हाट शाखा के सबसे अधिक 14 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पीसीएफ के छह, यूपी एग्रो के चार, कर्मचारी कल्याण निगम के दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि 1868 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का धान खरीदा जाएगा।
इसमें चार यूपी एग्रो, चार पीसीएफ और दो कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केंद्र और बनाए जाएंगे। डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर इन क्रय केंद्रों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इन प्रस्तावित क्रय केंद्रों की मंजूरी मिलने के बाद जिले में 36 क्रय केंद्र हो जाएंगे। जिन किसानों को क्रय केंद्र में धान बेचना है। वह अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा लें। रजिस्ट्रेशन के बाद राजस्व विभाग की टीम सत्यापन करेगी। उसके बाद क्रय केंद्र में धान की तौल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें