अल्लीपुर तेलियानी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेवली बुजुर्ग में लगभग 300 मीटर सीसी मार्ग का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख अनीता साहू ने किया। वर्षों से इस मार्ग में जलभराव की समस्या नियमित रूप से बनी रहती थी। सीसी मार्ग बन जाने से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी दिखी।
तकरीबन 18 लाख की लागत से बन रहे पंचायत भवन का भूमि पूजन कर शुभारंभ कराया। इस मौके पर तेलियानी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजू साहू, ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी आकाश शाहू, मेवालाल सोनकर,ग्राम प्रधान मंसूरपुर विकास, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।