फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची के विरोध में आईं 134 आपत्तियां

Sat, 16 Nov 2024 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से जारी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर 134 स्कूलों ने आपत्तियां दाखिल की हैं। आपत्तियां निस्तारण के लिए आपत्तियों की सूची पुनर सत्यापन के लिए डीएम के यहां भेजी गई है। आपत्तियों का निस्तारण उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर होगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों का अंतिम सूची 23 नवंबर तक अपलोड करना है। आपत्तियों के सत्यापन के बाद डीएम की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष सूची प्रस्तुत होगी। उनके अनुमोदन के बाद सूची बोर्ड के पोर्टल में अपलोड होगी।
आनलाइन जारी परीक्षा केंद्रों की सूची पर आनलाइन आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा 15 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे समाप्त हो चुकी है। आनलाइन कुल 134 आपत्तियां आई हैं। इनमें परीक्षा केंद्र बने 10 राजकीय हाईस्कूलों के प्रधानाचार्यों की सुविधाओं की कमी बताकर केंद्र न बनाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा लगभग इतने ही मानकविहीन स्कूल परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची से गायब शहर और आसपास के स्कूल संचालकों ने अपने यहां परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


आपत्तियां के सत्यापन के लिए डीएम के यहां पत्रावली भेजी गई है। सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी। 23 नवंबर को पहले यह सभी औपचारिकता पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें