फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरा नाला बना बवाले जान, जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। धरातल पर विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं। शहर के रिहायशी इलाकों में शुमार अजगवां वार्ड के शांतीनगर में जर्जर सड़क, चौतरफा फैली गंदगी, अधूरा पड़ा नाला अव्यवस्था की कलई खोल रहा है। सबसे ज्यादा अरसे से अधूरा पड़ा नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नाले में निकलीं सरिया न सिर्फ हादसे को दावत दे रही हैं बल्कि जलभराव की समस्या से भी लोग परेशान हैं। वहीं गंदगी का आलम यह है कि सभासद के घर के बगल में कूड़ा डंप पड़ा है। पाइप डलवाने के नाम पर सड़कें भी खोद डाली गई हैं ऐसे में आवागमन की समस्या हो रही है।
विज्ञापन


शांतीनगर जीटी रोड से बाईपास को जाने वाली करीब एक किलोमीटर तक लिंक रोड कच्ची है। नाला निर्माण न होने से यहां जगह जगह जलभराव और गंदगी है। इस मार्ग में जलभराव होने से अक्सर वाहन फंस जाते हैं। इससे अजगवां, शांतीनगर, उत्तरी गांधी नगर, अरबपुर इलाकों में समस्या गंभीर हैं। कच्चा मार्ग होने से स्कूली बच्चों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। अजगवां के रहने वाले सभासद प्रतिनिधि मनोज पासवान के घर के बगल में खाली प्लाट पर कू ड़ा डंप पड़ा है। वहीं घर के सामने डोर टू डोर कलेक्शन करने वाली ठेलिया खड़ी मिली। यहां पर लोगों ने बताया कि नगर पालिका की ओर से क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन भी नहीं किया जाता है।
इनसेट --
फोटो-24- मोहल्ले के सचिन तिवारी का कहना है कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। नाला निर्माण पूरा न होने से हर वक्त यहां खतरा बना रहता है। कभी कोई अनहोनी हो सकती है। शहर का सिर्फ नाम है लेकिन हालात गांव से भी बदतर हैं।
विज्ञापन

फोटो-25- अजगवां के अनिल कश्यप ने बताया कि सफाई कर्मी क्षेत्र में कभी नहीं आते हैं। कई बार इसकी शिकायत सभासद से भी कर चुके हैं। नहर पटरी के पास गंदगी रहने से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। पालिका भी बेफ्रिक है।
फोटो-26- सौरभ मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में पहले से इंटरलाकिंग सड़क बनी हुई थी लेकिन पाइप डालने के नाम पर कई जगह सड़कें खोद कर डाल दी गई। इसके बाद भी पूरी जगह पाइप नहीं डाली गई। जो पाइप डाली गई वह भी घटिया किस्म की है।
फोटो-28- सभासद प्रतिनिधि मनोज पासवान ने बताया किकच्चा मार्ग बनवाने के लिए कई बार नगर पालिका में प्रस्ताव रख चुके हैं। गंदगी से निजात दिलाने के लिए सफाई प्रभारी को बताया जा चुका है। जल्द ही चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी से मिलकर पुन समस्याओं से अवगत कराएंगे।

पालिका से जो काम होगा वह पूरा होगा
फतेहपुर। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा ने कहा कि सभी वार्डों में सफाई कार्य कराया जा रहा है। अजगवां में गंदगी को लेकर सफाई प्रभारी से पूछताछ की जाएगी। उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके वर्मा का कहना है कि बजट खत्म हो गया है। सत्रह करोड़ रुपया शासन से मांगा गया है। मिलने पर काम आगे बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें