फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर बोर्ड गिरा देख लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
रेलवे मंडल इलाहाबाद के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अमिताभ ओझा ने शुक्रवार को आदर्श रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन के बाहर सड़क पर गड्ढा देख निर्माण विभाग को तुरंत सही कराने के निर्देश दिए।

अपलाइन साइड में कूड़े का ढेर देख कर स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाई। उसे तुरंत हटवाने के आदेश दिए। इसके अलावा विभाग के सहायक अभिंयता को फटकार लगाई और सही कराने को कहा।
विज्ञापन


वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अमिताभ ओझा दोपहर 11.30 बजे नंदन कानन से आए। पहले स्टेशन में यात्रियों की व्यवस्थाएं देखी। फिर प्लेटफार्म एक में कैंटीन गए और भोजन व्यवस्था देखी। कैंटीन ठेकेदार को रेलवे से हुए अनुबंध पत्र को देखा। पैदल पुल से प्लेटफार्म दो में जाकर डाउन लाइन की ट्रैक का निरीक्षण किया। ट्रैक के बगल में बनी नाली के ढक्कन खुला देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई।

प्लेटफार्म दो फतेहपुर का गिरा हुआ बोर्ड तुरंत खंभा में लगाने को कहा। रेलवे के विजलेंस इंस्पेक्टर फैजान आदिल को अपलाइन को स्टेशन के पूर्वी सिर से पश्चिमी सिरे तक निरीक्षण करने को निर्देश दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने एक सिरे से दूसरे सिरे तक ट्रैक को देखा। उप महाप्रबंधक ने सहायक अभियंता निर्माण से कहा कि स्टेशन से बाहर गड्ढे का निर्माण कार्य जल्दी से पूरा करा दें। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक बीरेंद्र सिंह बिसेन, एसएमआई केके मीणा, अवधेश कुमार मौजूद रहे।

2- स्टेशन के पास डाउन ट्रैक देखते रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक।
प्लेटफार्म पर बोर्ड गिरा देख लगाई फटकार
वरिष्ठ उप महाप्रबंधक ने स्टेशन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें