फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली अफसरों के मोबाइल बंद मिले तो कार्रवाई- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में शुक्रवार को डीएम कुमार प्रशांत ने बिजली और सिंचाई विभाग की समीक्षा की। रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति और नहरों मेें पानी छोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही किसान समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम बनाने को भी कहा। बिजली विभाग के अधिकारियों के मोबाइल ऑफ मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

डीएम ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी की सख्त जरूरत है। ऐसे में नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। नहर में बंधा और खांदी किसी भी हालत में नहीं होना चाहिए। सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश का हर हाल में पालन करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता वैभव सिंह को कंट्रोल रूप बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि कंट्रोल रूम के फोन नंबर का प्रचार प्रसार कराया जाए। इससे किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंताओं को अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति देने को कहा। एसडीएम सदर, खागा, बिंदकी को बिजली कटौती और आपूर्ति का समय तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में बिजली और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


बिजली अफसरों के मोबाइल बंद मिले तो खैर नहीं
डीएम ने दी चेतावनी, सिंचाई व्यवस्था की भी समीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें