फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में चुपके से शौच कर जाते थे भाग, पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में चुपके से शौच करने वालों को पकड़ा
विज्ञापन


हंसवा। विकास खंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक स्कूल चक कोर्रा सादात में रात के अंधेरे में शौच करने वाले तीन लोगों को पकड़ लिया गया। इन्हें ग्राम प्रधान ने साथियों के साथ शुक्रवार क ी रात में पकड़ा है। तीन लोगों में सेवानिवृत्त लेखपाल भी शामिल थे। माफी मांगने पर पुलिस के हवाले करने के बजाय छोड़ दिया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र का कहना है कि दोबारा ऐसा होने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

उच्च प्राथमिक स्कूल कोर्रा सादात परिसर में सालों से कुछ लोग शौच कर भाग जाते थे। इससे शिक्षक व पढ़ने वाले बच्चे परेशान थे। प्रधानाध्यापक को हर दिन प्राइवेट सफाई कर्मी से जेब से खर्च कर सफाई करानी पड़ती थी। शिक्षकों ने कई बार ग्राम प्रधान पति राजेंद्र मौर्या से शिकायत की थी। प्रधान पति बराबर निगरानी करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी यह हाथ नहीं लग रहे थे। शुक्रवार की रात प्रधान पति ने अपने साधी ऊदल यादव को स्कूल में छिपा दिया। रात 10 बजे तीन लोग स्कूल परिसर में घुसकर शौच करने लगे। ऊदल ने साथियों के साथ इन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। इनकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में प्रधान से क्षमा मांगने पर छोड़ दिया गया।

-तीन को दबोचा, हुई पिटाई, रिटायर्ड लेखपाल भी शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें