फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलंकरण समारोह में बेसिक के 13 मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग का मेघा अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश स्तर पर परचम लहराने वाले मेधावियों को डीएम संजीव सिंह ने मेडल, प्रमाणपत्र और पानी की बोतल देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने लाकडॉउन के दौरान विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया था, जिसमें जिले के 13 मेधावी बच्चों ने प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त किया है।
इनमें मेरी उड़ान प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय ऐलई की कक्षा पांच की छात्रा कु. काजल देवी, शिवांश द्विवेदी कक्षा पांच प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर, कु. नगमा कक्षा आठ उच्च प्राथमिक हाफिजपुर, प्रखर द्विवेदी कक्षा पांच प्राथमिक पहरवापुर, कुच रुचि देवी कक्षा सात उच्च प्राथमिक ढ़ोढियाही, कु. एकता कक्षा पांच कंपोजिट विद्यालय बरेठर खुर्द, प्रियांशु कक्षा आठ उच्च प्राथमिक हाफिजपुर, विकास दिवाकर कक्षा आठ उच्च प्राथमिक मडरांव, कुमार सुमन देवी कक्षा पांच प्राथमिक पहरवापुर को सम्मान मिला।
विज्ञापन

जिला स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में कु. सुमन कक्षा पांच प्राथमिक पहरवापुर प्रथम, अंकित कुमार कक्षा चार प्राथमिक नकसारा द्वितीय, कु. नीलू देवी कक्षा आठ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हथगाम ने तीसरा स्थान पाया।
मेधावियों बच्चों के स्कूलों के शिक्षकों को आधार शिला क्रियान्वयन संदर्शिका नामक पुस्तक प्रदान की गई। इससे पूर्व बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम संजीव सिंह और सीडीओ सत्यप्रकाश को प्रेरणा लक्ष्य तालिक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संबधित स्कूलों के शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें