फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में एक दिन में 13 कोरोना पॉजिटिव निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एक दिन में 13 कोरोना संक्रमित मिलने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने देर शाम 13 लोगों के संक्रमित होने की सूचना सार्वजनिक की। कोरोना संक्रमितों की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने बिना समय गवाएं, प्रभावित गांव की बस्तियों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन

संक्रमित पाए गए लोग प्रवासी श्रमिक हैं। ये सभी गुरुग्राम, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, राजस्थान से लौटे हैं। राजस्थान से लौटने वालों में प्रवासियों में छह संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मिलने वालों में असोथर क्षेत्र के फतेहपुर मठिया गांव के दो लोग छह जून को गुड़गांव से लौटे थे।
हुसैनगंज क्षेत्र के अहमदपुर गांव का एक व्यक्ति चौबीस मई को चेन्नई से आया था। खजुहा क्षेत्र के रजीपुर गांव के तीन व्यक्ति छह जून को मुंबई से लौटे थे। वहीं खागा क्षेत्र के सरसई बुजुर्ग गांव का एक व्यक्ति सात जून को दिल्ली से आया था।
विज्ञापन

हथगाम क्षेत्र के नौबस्ता के दो व्यक्ति दो जून को राजस्थान से वापस आए थे। जबकि किशनपुर क्षेत्र के गाजीपुर के चार व्यक्ति सात जून को राजस्थान से लौटे थे। इन सभी के सैंपल आठ जून को भेजे गए थे। जिला कोरोना सेल के पास 93 सैंपलों की रिपोर्ट आई है।
इनमें तेरह सैंपल की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों से संक्रमित सामने आए हैं वहां कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें