फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 25 केवीए के ट्रांसफार्मर में 125 कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। हथगाम ब्लॉक के नवापुरवा और खुटारेपर गांवों में एक साल से बिजली की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशानी हो रही है। दोनों गांवों में 125 कनेक्शन एक 25 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े हैं।
विज्ञापन

क्षमता से अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर लगातार खराब हो रहा है। मई के बाद जून में यह तीसरी बार फुंक चुका है, जिससे बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। लेकिन विद्युत निगम हर बार कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर ही लगा देता है। अधिशासी अभियंता महावीर सिंह ने मामले की जानकारी मिलने पर जेई को मौके पर भेजा है। उन्होंने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें