फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माध्यमिक स्कूलों ने बोर्ड परीक्षा से खड़े किए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
यूपी बोर्ड के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ियां दूर करने के लिए 141 आपत्तियां दाखिल हुई हैं। इनमें नौ स्कूलों ने अपने यहां बोर्ड परीक्षा कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्कूलों ने अपने बच्चों का मानक से दूर परीक्षा केंद्र बनाने में आपत्ति जताई है। आपत्तियों का निस्तारण गुरुवार को केंद्र निर्धारण कमेटी की बैठक में किया जाएगा।

यूपी बोर्ड ने 2018 परीक्षा के लिए 92 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। इसमें सदर तहसील क्षेत्र से 55, बिंदकी से 44 तथा खागा तहसील क्षेत्र से 44 आपत्तियां दाखिल हुई हैं। 67 स्कूलों ने अपने बच्चों को मानक से अधिक दूरी पर परीक्षा केंद्र आवंटित करने, 65 स्कूलों ने अपने यहां परीक्षा केंद्र बनाने तथा नौ स्कूलों ने अपने यहां बना परीक्षा केंद्र निरस्त करने के लिऐ प्रत्यावेदन दिया है।
विज्ञापन


डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आपत्तियों का परीक्षण कर लिया गया है। केंद्र निर्धारण जिला कमेटी के समक्ष आपत्तियां प्रस्तुत की जाएंगी। कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करेगी।

पांच माध्यमिक स्कूल हुए डिबार
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के पांच कॉलेजों को डिबार घोषित किया है। परिषद ने बुधवार को डिबार स्कूलों की सूची डीआईओएस कार्यालय भेजी है। इनमें दो स्कूल शासन से डिबार हैं, जबकि तीन स्कूल परिषद ने डिबार किए हैं।

जनता इंटर कालेज गाजीपुर में आठ साल पहले परीक्षा के दौरान हुए बवाल में सचल दल का वाहन जला दिया गया था। सुरक्षा बलों को हवाई फायरिंग कर सचल दल के सदस्यों की जान बचानी पड़ी थी। कई थानों की पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थितियों पर काबू पाया था।

मार्तंड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरियानी सामियाना ने शासन में फर्जी मान्यता के अभिलेख लगाकर गुमराह किया था। इन दोनों स्कूलों को शासन ने अपने स्तर से डिबार सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन


शिवबोधन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सातों में बोर्ड परीक्षा 2014 में तत्कालीन बीएसए ओपी त्रिपाठी ने सामूहिक नकल पकड़ी थी। नेशनल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहानाबाद में बोर्ड परीक्षा 2017 में तत्कालीन बीएसए विनय कुमार ने सामूहिक नकल पकड़ी थी। जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधानगर में बोर्ड परीक्षा 2017 के एक परीक्षार्थी ने उच्च न्यायालय में रिट दाखिल कर उत्तर पुस्तिका के बीच के पन्ने निकालने का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर यह स्कूल डिबार घोषित किया गया है। इस तरह से यह पांचों विद्यालय डिबार सूची में शामिल किए गए हैं। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के पांच स्कूल डिबार घोषित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें