यात्रियों का हंगामा, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन
फतेहपुर। दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को इलाहाबाद में ही रोक देने की सूचना पर यात्रियों ने रविवार को ट्रेन में जमकर हंगामा किया। इसी वजह से दोपहर बाद डेढ़ घंटा ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। आरपीएफ के समझाने पर यात्रियों ने हंगामा बंद किया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
भारी बारिश से पूर्वोत्तर के हावड़ा-दिल्ली रूट की रेलवे लाइन पानी में डूब गई है। इससे रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ट्रेनों के रद्द करने की सूचना स्टेशन पर यात्रियों को दी गई।
नार्थ ईस्ट ट्रेन से बिहार व गुवाहाटी जाने वाले यात्रियों को यह सूचना मिली तो उन्होंने ट्रेन में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। शाम तीन बजे नार्थ ईस्ट ट्रेन स्टेशन पर रुकी थी। यात्रियों के हंगामे की वजह से इसे 4.35 बजे रवाना किया गया।
आरपीएफ के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि इलाहाबाद से आगे जाने वाले यात्री परेशान थे कि उन्हें कौन सी ट्रेन मिलेगी। टिकट का रुपया कहां से मिलेगा, इसी से यात्री ट्रेन में हंगामा कर रहे थे। यात्रियों को समझाया गया कि इलाहाबाद टिकट का रुपया मिल जाएगा। तब यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ।
- पूर्वोत्तर में तेज बारिश से रेलवे पटरी डूबी, कई ट्रेनें की गईं रद्द
अमर उजाला ब्यूरो