फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान हमले में 12 उपद्रवी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बरहापर गांव के ग्रामीणों पर मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हमले के मामले में पुलिस ने 12 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। सभी का शांतिभंग में चालान किया गया है। कार्रवाई के बावजूद ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें एक क्षेत्रीय नेता के इशारे पर पुलिस के काम करने और समझौते का दबाव बनाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को बरहापर गांव के लोग डीजे पर नाचते-गाते मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। आरोप है कि महदौली गांव के कुछ लोगों ने महिलाओं से अभद्रता की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

घटना में बरहापर के करीब 15 ग्रामीण घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में 19 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। गिरफ्तार किए गए लोगों में बरहापर गांव के कंचन सिंह, अभिषेक सिंह, अंबोल सिंह, विकास सिंह, दशरथ सिंह, गुलाब सिंह, जुगेश सिंह, राकेश सिंह, रोहित साहू, विष्णु सिंह, फूल सिंह और छोटू सिंह शामिल हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। अब उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक टीबी सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है। उन्होंने पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें