फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चपरासी का वेतन रोका, प्रिंसिपल से स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को बिंदकी में तीन इंटर कालेजों का निरीक्षण किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज में गैर हाजिर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का वेतन रोक दिया। गंदगी देख प्रधानाचार्य नीलम मौर्या से स्पष्टीकरण मांगा गया है।


तहसील दिवस के बाद डीआईओएस ने राजकीय बालिका इंटर कालेज बिंदकी का निरीक्षण किया। कालेज में गंदगी की देख डीआईओएस ने नाराजगी जताई। कालेज का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रेमनरायण बिना सूचना के गैरहाजिर था। उपस्थित रजिस्टर में शिक्षक और बच्चों की हाजिरी दर्ज नहीं थी। इस पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेहरू इंटर कालेज बिंदकी के निरीक्षण में शैक्षिक पंचांग, समय सारिणी चस्पा नहीं मिली। इस पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को चेतावानी दी। बाद में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लंका रोड बिंदकी का निरीक्षण किया। यहां टीसी शुल्क 100 रुपये वसूलने की शिकायत हुई। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है।


चपरासी का वेतन रोका, प्रिंसिपल से स्पष्टीकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें