अमर उजाला ब्यूरो
बिंदकी (फतेहपुर)। नगरवासियों को बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जहानपुर मोहल्ले में 17 बीघे के तालाब की सिल्ट सफ ाई व अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ है।
चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर अपनी देखरेख में पोकलैंड व जेसीबी सहित एक दर्जन से अधिक मजदूर लगाकर यहां काम करवा रहे हैं। उनका कहना है कि यहां बारिश का पानी जमा किया जाएगा। इससे जलभराव की समस्या का भी निदान होगा।
दो सप्ताह पहले नगर का निरीक्षण करने आए जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने तालाबों में अवैध कब्जे, बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या बताई गई थी। उन्होंने सभी तालाबों को खाली कराके उनका जीर्णोद्धार कराने और बारिश का पानी संचय करने के निर्देश नगर पलिका प्रशासन को दिए थे। नगर पालिका के प्रधान लिपिक करोत्तम सिंह, जेई प्रवीण कुमार, मनोज शुक्ला, सफ ाई इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह भी रहे।
-चेयरमैन की देखरेख में लगी टीम