फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

284 कक्ष निरीक्षकों ने नहीं ली तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा केंद्रों में 284 कक्ष निरीक्षकों ने तैनाती नहीं ली है। इन शिक्षकों को पांच फरवरी को सुबह 11 बजे तक ज्वाइन करने का अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कक्षनिरीक्षक की ड्यूटी करने के लिए 2294 शिक्षक लगाए गए हैं। शनिवार की शाम तक एडेड और वित्तविहीन मिलाकर कुल 284 शिक्षकों ने तय परीक्षा केंद्र में तैनाती नहीं ली है। केंद्र व्यवस्थापकों ने यह रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे तक सभी कक्षनिरीक्षक ज्वाइनिंग अवश्य करा लें। ऐसा न करने पर इसी तिथि को शाम तक उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें