फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बिजली नहीं तो कहीं पानी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पोलिंग बूथ की सुविधाओं की टोह लेने निकले अफसरों को कहीं सुविधाएं दिखीं तो कहीं नहीं। किसी बूथ में बिजली न होना पाया गया तो कहीं संकरा रास्ता दिखा। दिनभर चली इस कवायद की रिपोर्ट निर्वाचन विभाग को प्रस्तुत कर दी गई है।


सदर नगर पालिका व बहुआ नगर पंचायत के पोलिंग बूथ का सच जानने को सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट निकले थे। सदर के 230 बूथ मथने का काम 12 सेक्टर व छह जोनल मजिस्ट्रेट ने किया जबकि बहुआ के 12 पोलिंग बूथ के लिए नियुक्त एक-एक सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ने इस प्रक्रिया को अंजाम दिया। इस पड़ताल में शहरी क्षेत्र में ही असुविधाएं मिलीं। मसलन मदर सुहाग इंटर कालेज के बूथ में बड़ी गाड़ियों के पहुंचने का रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल का भी रास्ता संकरा है। नगर पालिका प्राइमरी कन्या पाठशाला पनी में पानी का इंतजाम नहीं है। प्राइमरी स्कूल मिट्ठनपुर में विद्युतीकरण नहीं है लेकिन सोलर लाइट की सुविधा मिली। प्राइमरी स्कूल बख्शपुर, केबीनगर व प्राइमरी स्कूल पनी में विद्युतीकरण नहीं मिला। प्राइमरी स्कूल मसवानी की बिल्डिंग सुरक्षा के लिहाज से मानकविहीन पाई गई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निकाय अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि देरशाम रिपोर्ट मिली है। अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का जिम्मा सौंपा गया है।


-सदर तथा बहुआ क्षेत्र के खंगाले गए 242 बूथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें