फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के ऐलई गांव में शुक्रवार की रात ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर मालिक कुंवर प्रताप सिंह की मौत हो गई। चालक बनवारी लाल घायल है। दोनों लोग खेत जोतकर घर लौट रहे थे। गांव के बाहर एक गड्ढे में अगला पहिया घुस जाने से ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन


इसमें कुंवर प्रताप और चालक दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई। चालक को सीएचसी हरदों में भर्ती कराया गया है। कोतवाल एके राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें