फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी को पछाड़ तूफान बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

फतेहपुर। घोड़ों के टापों की आवाज, धूल का उड़ता गुबार और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता मैदान लबरेज रहा। मौका कृपालु पशु बाजार पटैतापुर में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का था। इसमें कई राउंड मुकाबले हुए। पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रसेन यादव ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता शुरू कराई।

घुड़दौड़ प्रतियोगिता देखने हजारों लोग आए। कुछ बच्चे और युवाओं ने पेड़ाें पर चढ़कर प्रतियोगिता का आनंद लिया। इसमें दूसरे जिलों से आए दो दर्जन से अधिक लोगों ने नामांकन कराया। सात चरणों में दौड़ हुई। फाइनल में सातोंपीत के बुधई पासवान के घोड़े तूफान के सामने कोई नहीं टिका।
विज्ञापन


तूफान ने 11 हजार रुपये का पहला पुरस्कार जीता। दूसरे स्थान पर कुंवरपुर के अनीस अहमद की घोड़ी ‘रानी’ रही। तीसरे स्थान पर पप्पू यादव हरदासपुर का घोड़ा राजू रहा। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रसेन यादव ने कहा कि पारंपरिक खेल हमारे देश की धरोहर हैं, लेकिन लोग इससे मुंह मोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पारंपरिक खेलों का संरक्षण हर हाल में करना चाहिए। उन्होंने नकद राशि देकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। घुड़दौड़ प्रतियोगिता के बाद कृपालु पशु बाजार के मैदान में दंगल का आयोजन हुआ। इसमें दर्जन भर से अधिक कुश्तियां हुईं। इस मौके पर बलबीर सिंह यादव, बचान यादव, शेर सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह, मातादीन, मानसिंह भी मौजूद रहे।

ोटो 17- हरी झंडी दिखा प्रतियोगिता शुरू कराते पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रसेन यादव।

रानी को पछाड़ तूफान बना चैंपियन
घुड़दौड़ प्रतियोगिता देखने उमड़े बड़ी संख्या में ग्रामीण
पारंपरिक खेलों का किया जाए संरक्षण : इंद्रसेन यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें