फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चोरी, छिनौती रोकने को 11 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चोरी, छिनौती और लूट की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को जिले के सात थाना क्षेत्रों में 11 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गईं। जिले में 34 नट और कंजर डेरा चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

इन संवेदनशील क्षेत्रों के सात थाना में 11 अस्थायी पुलिस जांच चौकियां बनाई गई हैं। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस गश्त, निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करेगी।
पुलिस अवैध शराब, गांजा, तस्करी और जुआ समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई करेगी। संबंधित थाना प्रभारी पुलिस की उपस्थिति और निगरानी करेंगे। मलवां, खागा, गाजीपुर, हथगाम, असोथर, ललौली और राधानगर थाना क्षेत्रों में ये चौकियां बनाई गई हैं। प्रत्येक चौकी में एक दरोगा और तीन से चार कांस्टेबल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें