अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पंचायतराज विभाग ने शौचालय निर्माण में फिसड्डी 20 पंचायत सचिवों को नोटिस दिया है। एक सप्ताह में शौचालयों की प्रगति रिपोर्ट के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने हसवा ब्लाक के दो, भिटौरा ब्लाक के चार, हथगाम ब्लाक के पांच, मलवां के छह और तेलियानी ब्लाक के तीन पंचायत सचिवों को नोटिस दिया है। बताया कि शौचालय की किस्त भेजने के बाद भी इन ग्राम पंचायतों में शौचालय का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही टीम के साथ गांवों का निरीक्षण भी किया जाएगा। मानक विहीन निर्माण व अनियमितता पाए जाने पर पंचायत सचिव पर कार्रवाई होगी।