फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धाता मे चीनी मिल लगाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खागा (फतेहपुर)। धाता में चीनी मिल स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। इस बारे में सीएम कार्यालय के विशेष कार्य अधिकारी अजय कुमार ने कार्यवाही के लिए अपर मुख्य सचिव और सचिव चीनी उद्योग व गन्ना विकास को निर्देश दिए हैं। निर्देश की प्रति चीनी मिल की मांग करने वाली खागा विधायक के पास आई है।

भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने बताया कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र धाता में चीनी मिल स्थापित करने के लिए चार जनवरी को मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र भेजा था। साथ ही सीएम से मुलाकात भी की थी। अब मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कार्य अधिकारी ने चीनी मिल लगाने के लिए कवायद शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षण करने के निर्देश चीनी उद्योग और गन्ना विकास सचिवों को दिया है। धाता क्षेत्र में गन्ने का उत्पादन काफी मात्रा में होता है। यहां से गन्ना रायबरेली के चीनी मिलों में जाता है। गन्ना उत्पादक किसान काफी अरसे से चीनी मिल की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें