फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ-सौ रुपये रिश्वत में दो पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज और शहर कोतवाली में सौ-सौ रुपये की रिश्वतखोरी के वीडियो वायरल होने पर दो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देव नारायण दुबे के सेवानिवृत्त होने में एक साल बचे हैं। वह कमरे में लिखापढ़ी का काम कर रहे थे। वीडियो में एक शख्स सौ रुपये उन्हें काम के एवज में देता और चला जाता है। एक हफ्ते पहले यह वीडियो वायरल हुआ था। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की गई है। वहीं शहर कोतवाली के दफ्तर में तैनात कांस्टेबल संतोष का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह दफ्तर में बिना वर्दी बैठे थे और एक शख्स से पकौड़ी वगैरह के लिए सौ रुपये मांगने की बात है। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें