फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिना बिजली-पानी के 48 घंटे तक जूझे 10 हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। 48 घंटे बाद 10 हजार की आबादी में बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई। पांच जून की रात आंधी से टूटे बिजली के पोल शुक्रवार की दोपहर बदले गए। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र असोथर से जुड़े नरैनी फीडर के कई पोल टूट गए थे, जो शुक्रवार को करीब 48 घंटे बाद बदले गए। इस फीडर से जुड़े विधातीपुर, मनावां, बरेंड़ा, जानिकपुर, करुईया डेरा, पुरबुजुर्ग आदि गांवों की करीब दस हजार की आबादी में बिजली आपूर्ति बंद रही। भीषण गर्मी में लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। सबसे बड़ा संकट पानी को लेकर रहा। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
ट्रांसफार्मर न बदलने से आपूर्ति बंद
करुइया का डेरा में अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण समस्या दूर नहीं हो पाई। इससे नाराज ग्रामीणों ने विजयीपुर मार्ग में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शन करने वालों में पारस, जगदीश निषाद, धांधू निषाद, बाबू, मोहन लाल, चंद्रपाल, छेदीलाल, बुधराज शामिल हैं।
विज्ञापन


पांच मई की रात आंधी से नरैनी फीडऱ के तार और पोल टूट गए थे। शुक्रवार को लाइन तो सही कर ली गई है, लेकिन अभी तक करुईया का डेरा में ट्रांसफार्मर की एमबी खराब होने से आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

- कमल कुमार, अवर अभियंता, उपकेंद्र असोथर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें