फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 10 लूट और चोरी की वारदातें कबूलीं, रिपोर्ट दर्ज न होने से एक का खुलासा

विज्ञापन
फोटो 26- कोतवाली में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। पशु व्यापारी से लूट के मामले में लोडर मालिक समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी भाग निकला। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। आरोपियों ने एक दो नहीं बल्कि 10 से अधिक लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

आरोपियों की खुशनसीबी रही कि पुलिस ने इन अपराधों को दर्ज ही नहीं किया था। इसी वजह से कई वारदातों को अंजाम देने के बाद भी एक ही लूट के मामले में आरोपी जेल गए हैं।
ललौली थाने के महना निवासी रामपाल एक नवंबर को हुसैनगंज बेरागढ़ीवा पशु बाजार में बकरा बेचने के बाद बाहर निकला था। उसे रोड पर लोडर सवारों ने बैठा लिया था। उसे पीटकर 50 हजार की नकदी छीन ली थी।
विज्ञापन

कोतवाली और इंटेलीजेंस विंग, एसओजी की टीम ने बृहस्पतिवार को लोडर मालिक बिंदकी कोतवाली के जहानपुर निवासी अंशार उर्फ चिड़िया उर्फ चांद और बड़ी बाजार खजुहा निवासी सुशील कुमार लोधी को गिरफ्तार किया है।
तीसरा साथी बड़ी बाजार खजुहा निवासी मुन्ना उर्फ राजा भाग निकला है। इनके पास से लूटी रकम में 14,600 रुपये, एक मोबाइल, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त वाहन लोडर भी पकड़ा गया है।

लोडर की नंबर प्लेट से लगा सुराग
आरोपियों तक पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद लोडर नंबर के जरिये पहुंची। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वह लोग बेरागढ़ीवा बाजार हर शनिवार आते थे। पशु बेचकर निकलने वाले व्यापारी को अंशार लोडर में बैठा लेता है। व्यापारी के बैठने के बाद सुशील व मुन्ना व्यापारी के बगल में सटकर बैठ जाते हैं। वह जेब काटकर व्यापारी के रुपये निकाल लेते हैं। इसके बाद व्यापारी को उतारकर भाग जाते थे। इस बार की घटना में व्यापारी ने विरोध कर दिया। तभी उसे मारपीट कर लूटना पड़ा। वह पांच घटनाओं को बेरागढ़ीवा बाजार से अंजाम दे चुके हैं। कानपुर, कानपुर देहात पशु बाजार से व्यापारियों के साथ घटनाएं की हैं। करीब 10 से अधिक घटनाएं पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूली हैं। बड़ी बात यह है कि पीड़ितों को चौकी, थानों, कोतवाली से पुलिस लौटाती रही। बता दें बकरा व्यापारी को भी पुलिस ने सीमा विवाद पर हुसैनगंज, कोतवाली, थरियांव और खागा कोतवाली के चक्कर काटने पड़े थे। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि उनके सामने लूट का मामला आया है। जिसका खुलासा किया गया है।

गन्ने के खेत से मोबाइल की रोशनी से पकड़ा गया अंशार
आरोपियों को धरपकड़ से पहले टीमें लगी होने का पता चल चुका था। घर से अंशार अपना मोबाइल बंद कर भाग निकला था। उसने पत्नी का नंबर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। वह गन्ने के खेत में छिप गया था। पुलिस टीम इधर लोडर की ताक में बैठी थी। लोडर लेने सुशील पहुंचा। पुलिस ने पहले उसे दबोचा। इसके बाद खेत में घुसकर रात को अंशार की तलाश चालू की। टीम को अंधेरे में कुछ नहीं दिख रहा था। पुलिस ने अंशार के एक करीबी को साथ पकड़ लिया था। करीबी के नंबर से अंशार की पत्नी नंबर पर पुलिस ने कॉल कराई। मोबाइल की रोशनी चमकते ही अंशार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

फोटो 26- कोतवाली में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें