फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ललौली में ट्रक बिगड़ने से फिर आठ घंटे जाम

Tue, 19 Dec 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17-बांदा-कानपुर हाईवे पर लगी वाहनों की लाइन। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ (फतेहपुर)। ललौली कस्बावासियों के लिए बांदा-कानपुर जर्जर हाईवे अभिशाप बना है। हाईवे पर जानलेवा गड्ढों से पटी सड़क में ओवरलोड मौरंग लदा ट्रक बिगड़ने से आठ घंटे आवागमन बाधित रहा। इससे वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

बांदा-कानपुर हाईवे पर रविवार की रात 10 बजे मौरंग लदे दो ट्रक बिगड़ गए और सड़क पर खड़े हो गए। इसके बाद वाहन चालकों में पहले निकलने की होड़ सी लग गई। चालक गलत दिशा व आड़े तिरछे करते वाहन निकालने की कोशिश में लग गए। इससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई और जाम लग गया। चिल्ला पुल से बंधवा तक करीब 10 किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसमें रोडवेज बसों खड़ी रहीं। सोमवार सुबह आठ बजे बिगड़े ट्रक बनवाकर हटाया गए, तब जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन

.......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें