फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गोशाला तैयार, संचालन के लिए बजट का इंतजार

Mon, 18 Dec 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थारियांव। हसवा ब्लाक के मुरांव की गोशाला का पांच महीने पहले निर्माण पूरा हो चुका है। इसके बावजूद गोशाला का संचालन नहीं हो रहा।
मुरांव में पांच महीने पहले 50 लाख 11 हजार 444 रुपये की लागत से गोशाला तैयार हो चुकी है। रखरखाव की भी सभी तैयारियां पूर्ण हैं। गोवंशों की व्यवस्था के लिए दो टिन शेड तैयार हैं। भूसा रखने के लिए भी टिन शेड लग चुका है। चारों तरफ बाउंड्री बन चुकी है। ग्राम प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि गोशाला का निर्माण पूरा हो चुका है। इसका अभी लगभग 15 लाख भुगतान बाकी है। धनराशि भुगतान न होने से गोशाला संचालित नहीं हो रही।
विज्ञापन

कोट्स
गोशाला बनकर तैयार है। इसका दो बार निरीक्षण भी किया जा चुका है। गोशाला में रखरखाव के लिए कर्मचारी नियुक्त कर दिए गए हैं। बजट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। एप्रूवल मिलते ही गोशाला संचालित करा दी जाएगी।
विज्ञापन

सतीश चंद्र पांडेय, खंड विकास अधिकारी हसवा
.............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें