फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चौक में 10 घंटे की बिजली कटौती से कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
फोटो-24-सत्यभगवान गुप्ता। संवाद - फोटो : संग्रामपुर ​स्थित कालिकन धाम।
विज्ञापन
फतेहपुर। चौक क्षेत्र में शुक्रवार को 10 घंटे की बिजली कटौती से करीब एक लाख की आबादी बेहाल हो गई। पानी की समस्या के साथ बाजार, कारोबार और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। त्योहार से एक दिन पहले हुई इस कटौती ने लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया और विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ा दी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई कटौती शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर समाप्त हुई। बिजली न होने से सबसे ज्यादा दिक्कत पीने के पानी के लिए हुई। पनी, चौक, अहमदगंज, रामनगर, मसवानी, जोशियाना, कृष्णबिहारी नगर, अमरजई, वर्मा चौराहा और मुराइनटोला सहित कई मोहल्ले प्रभावित रहे।
ईद के त्योहार से पहले बाजार में खरीदारों की भीड़ रही लेकिन बिजली न होने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं के स्नान-ध्यान में भी बाधा आई। लोग दिनभर बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करते रहे लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे उपभोक्ताओं में रोष बढ़ा।
विज्ञापन



बिजली न आने से नहीं दिखा सके कपड़े
चौक बाजार के किराना व्यापारी सत्यभगवान गुप्ता ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के 10 घंटे की कटौती से लोगों को काफी दिक्कत हुई। गर्मी में दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया और नवरात्र में स्नान-ध्यान भी प्रभावित हुआ।



दुकानदार संजय गुप्ता ने कहा कि बिजली न होने से कारोबार पर असर पड़ा। कपड़े बिजली की रोशनी में ज्यादा आकर्षक लगते हैं लेकिन कटौती से बिक्री प्रभावित हुई।
विज्ञापन




चौक क्षेत्र में 10 घंटे की बिजली कटौती की जानकारी नहीं है। अवर अभियंता से जानकारी ली जा रही है। प्रयास रहेगा कि नवरात्र में बिजली संकट न हो।
- रत्नेश जायसवाल, एक्सईएन प्रथम।

फोटो-24-सत्यभगवान गुप्ता। संवाद- फोटो : संग्रामपुर स्थित कालिकन धाम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें