फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य ने वीडीओ को लात-घूसों से पीटा

Fri, 04 Nov 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला पंचायत सदस्य ने ग्राम विकास अधिकारी की लात घूसों से पिटाई कर दी और ग्राम सभा की बैठक का रजिस्टर फाड़ दिया। घटना की रिपोर्ट पिटे ग्राम विकास अधिकारी ने दर्ज कराई है। ग्राम विकास अधिकारी की पिटाई करने वाला जिला पंचायत सदस्य कंपिल नगर पंचायत के चेयरमैन का भाई है।
विज्ञापन



गांव भैंसरी में राशन कार्ड के सत्यापन का कार्य चल रहा था। जिसके लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में नायब तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक, कानूनगो भी मौजूद थे।

बैठक समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा थे। कताई मिल के पास स्कार्पियो, जिसके ऊपर जिला पंचायत सदस्य लिखा था, ने ओवरटेक किया।
विज्ञापन


गोविंद नर्सरी के पास इस स्कार्पियो को खड़ा करके उसे रोक लिया और नीलेश यादव पुत्र दफेदार निवासी कमलाईपुर ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसे गिराकर जमकर लात घूसों से पीटा। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यवाही रजिस्टर को नीलेश यादव ने फाड़ दिया।

पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी के तहरीर पर नीलेश यादव ग्राम पंचायत सदस्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। नीलेश यादव कंपिल के चेयरमैन उदयपाल यादव का भाई है। इस संबंध में जब जिला पंचायत सदस्य नीलेश यादव से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वह किसान के बेटे हैं।

विरोधी उनकी छवि खराब करने के लिए झूठे मुकदमे कायम करा रहे हैं। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी की पिटाई करने की घटना से इंकार किया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। गुण दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें