फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल के बंदीरक्षक का शव खड्ड में पड़ा मिला

Fri, 04 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में तैनात बंदी रक्षक का शव थाना क्षेत्र के गांव रजलामई के पास खड्ड में पड़ा मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस मार्ग दुर्घटना में मौत बता रही है।
विज्ञापन



बंदी रक्षक हरिओम मिश्रा (55) पुत्र रामऔतार मिश्रा निवासी नगला भमरुआ जिला बरेली का मूल निवासी था। पोस्टिंग के दौरान वह जेल के सरकारी क्वार्टर में अपनी पत्नी सुषमा मिश्रा व बच्चों के यहां यह रहा था।

भाईदूज पर पत्नी सुुषमा मिश्रा अपने मायके बरेली गई हुई थी। घर में दो पुत्रियां और पुत्र मौजूद थे। बड़ी पुत्री अर्चना मिश्रा (20) के अनुसार गुरुवार की रात करीब 11:30 बजे पिता होमगार्ड वर्मा के यहां दावत में जाने की बात कहकर मोटरसाइकिल से चले आए।
विज्ञापन


उसका कहना है कि उन्होंने न तो गार्ड का नाम बताया और न ही वह कहां रहता है इसकी जानकारी दी। वह यहां तक कैसे पहुंचे इस संबंध में उसे कोई जानकरी नहीं है। फिलहाल बंदीरक्षक के पिता रामऔतार मिश्रा, भाई मुनेंद्र मिश्रा और शिवओम मिश्रा व मां विद्या देवी मौके पर पहुंच गई।


मौके पर पहुंचे केंद्रीय कारागार के जेलर सुमित कुमार ने बताया कि यह मामला मार्ग दुर्घटना की नहीं है उस गार्ड ने हरिओम मिश्रा को ही क्यों आमंत्रित किया इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल जिस फोन नंबर से बंदीरक्षक के पास फोन आया था वह फोन पुलिस के हाथ लग गया है और पुलिस ने उस फोन से जब बात की तो होमगार्ड की पत्नी ने फोन उठाया और होमगार्ड कहां हैं यह पूछने पर उसकी मौजूदगी का पता न होने की बात कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें