फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरदोजी कारखाना मालिक के घर आग से 6.50 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जरदोजी कारखाना मालिक के घर आग लगी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। छत पर सो रहे जरदोजी कारखाना मालिक के घर में अचानक आग लग गई। इससे 12 लहंगों समेत करीब 6.50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
शमसाबाद थाने के गांव भकुसिया निवासी कासिम शहर के मोहल्ला नौलक्खा में जरदोजी का कारखाना चलाते हैं। वह मोहल्ले के ही हसमुद्दीन के मकान में किराए पर दूसरी मंजिल पर रहते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी नगीना बानो पुत्री अमीना के साथ मायके चली गईं।
विज्ञापन

कासिम रात में कमरे के बाहर खाली पड़ी छत पर सो गए। सुबह तीन बजे तेज धमाका सुनाई दिया। जागने पर देखा कि कमरे की तरफ धुआं के गुबार थे। उन्होंने शोर मचाया, तो मकान मालिक पहुंचे।
कमरा खोला, तो आग की लपटें निकल रही थीं। आसपास के लोगों ने मिलकर सबमर्सिबल पंप के जरिये करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग में 12 तैयार रखे लहंगे, फ्रिज, एलईडी, वाशिंग मशीन समेत घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

कासिम ने बताया कि 3.50 लाख रुपये के लहंगे और अन्य सामान की कीमत करीब 3 लाख रुपये है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। कासिम ने बताया कि उन्हें आशंका है कि फ्रिज पर रखे स्टेबलाइजर से आग शुरू हुई। इसके बाद बड़ा हादसा हो गया। सूचना पर सुबह पहुंची पत्नी नगीना बानो का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें