फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरदोजी व्यापारी के मकान के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
हर में मोहल्ला छावनी में ताला तोड़ने के बाद चैनल में बंधी सुतली। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जरदोजी व्यापारी के मकान के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बकरीद करने के बाद गुरुवार को दिल्ली गए एक जरदोजी कारोबारी के मकान के ताले तोड़ दिए गए। घर के सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला। पड़ोस में रह रहे भांजे और बड़े भाई ने उन्हें सूचना दे दी है। देर शाम तक वह यहां नहीं पहुंचे थे। भाई ने पांच लाख रुपये से अधिक की चोरी का अनुमान लगाया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला छावनी निवासी नफीस अहमद पुत्र जहूर अहमद जरदोजी कारोबारी हैं। उनका दिल्ली में अधिक काम है। उन्होंने बकरीद का त्योहार यहीं मनाया। वह गुरुवार को दो पुत्रों और तीन बेटियों संग दिल्ली चले गए।
विज्ञापन

पड़ोस में ही रह रहे बड़े भाई शफी अहमद सुबह आठ बजे सब्जी लेने घर से निकले, तो चैनल के ताले टूटे दिखे। उन्होंने पास में ही रह रहे भांजे अफसर को भी बुलाया। दोनों लोगों ने अंदर जाकर देखा, तो सभी कमरों, अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। सामान भी बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने बाहर निकलकर चैनल में सुतली बांधी और नफीस अहमद को सूचना दी।
विज्ञापन

भांजे अफसर ने बताया कि चोरी की वारदात रविवार रात डेढ़ से दो बजे के बीच होने का अनुमान है। घर से पांच लाख रुपये से अधिक की चोरी का अनुमान है। अब मामा दिल्ली से यहां के लिए चल दिए हैं। उनके पहुंचने के बाद ही चोरी में गए सामान की कीमत की जानकारी हो सकेगी। नखास चौकी प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि उनके पास किसी तरह की सूचना नहीं आई है। फिर भी वह जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें