कमालगंज। कमालगंज। रात में रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन के हाथ से मोबाइल छीन दो युवक भाग गए। वारदात रजीपुर रेलवे स्टेशन के पास की है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
कमालगंज में गैंग-23 में ट्रैकमैन के पद पर प्रवीन कुमार कार्यरत हैं। वह गांव शेखपुर निवासी प्राइवेट कर्मचारी गौतम राजपूत के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात करीब 9:40 बजे वह रजीपुर रेलवे स्टेशन के पास दो युवक प्रवीन के हाथ से एंड्रॉयड मोबाइल छीनकर भाग गए। मोबाइल में दो सिम पड़े थे। प्रवीन ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। प्रवीन, गौतम थाने पहुंचे। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार ने जांच के बाद हाजीनगला निवासी मुकुल व दीपक को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया। (संवाद)