फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवक ने छह साल की बालिका से किया दुष्कर्म

Fri, 30 Jun 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- बरात देखने गई थी बालिका, एएसपी व सीओ ने की जांच
विज्ञापन

- पुलिस ने तलाश में दी दबिश, पकड़ में नहीं आया आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजेपुर। बरात देखने गई छह वर्ष की बालिका को एक युवक उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी व सीओ अमृतपुर ने मौके पर पहुंच कर जांच की। बालिका व परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। युवक पहले भी कई बार छेड़छाड़ के मुकदमे में जेल जा चुका है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री की बुधवार रात बरात आई थी। बालिका छत से गांव के अन्य बच्चों के साथ बरात देख रही थी। उसी दौरान बारिश होने पर सभी बच्चे चले गए, लेकिन बालिका वापस नहीं आई। परिजन उसकी खोज करते रहे। रात लगभग 11.30 बजे बालिका मंदिर की ओर से आती दिखाई दी। परिजनों के पूछने पर बालिका ने बताया कि एक युवक उसको कंधे पर लादकर दूर खेत में ले गया। उसने वहां उसके साथ गलत काम किया। बालिका के कपड़े मिट्टी से सने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने मोबाइल पर गांव के मल्लू का फोटो बालिका को दिखाया। बालिका ने फोटो देखकर मल्लू की पहचान दुष्कर्म करने वाले युवक के रूप में कर ली। पिता की तहरीर पुलिस ने मल्लू पर मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी डॉ. संजय कुमार व सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय मौके पर पहुंचे। एएसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें