फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया प्लंबर डूबा

Fri, 30 Jun 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 22,
विज्ञापन

- दोस्तों में मचा कोहराम, गोताखोर तलाश में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया प्लंबर गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना से दोस्तों में कोहराम मच गया। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर गंगा में प्लंबर की तलाश शुरू करवा दी है।
जनपद रायबरेली के थाना गदागंज गांव मदागंज निवासी रामकिशोर का पुत्र अभिषेक कुमार (22) प्लंबर का काम करता है। वह गांव समैचीपुर में ‘हर घर नल योजना’ के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहा है। वह ग्राम पंचायत भवन में साथियों के साथ रह रहा है। गुरुवार को अभिषेक तीन दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया। गहरे पानी में जाने से अभिषेक डूब गया। घटना से दोस्तों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त ने ग्राम प्रधान ताराबानो के पुत्र रिजवान को घटना की जानकारी दी। सूचना पर रिजवान पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा। गोताखोरों को बुलाकर अभिषेक की गंगा में तलाश शुरू करवा दी। भाई आनंद ने पुलिस को बताया कि पिता रामकिशोर टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मां उर्मिला देवी व बहन महक का घटना की जानकारी पर रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उन्होंने बताया कि भाई अभिषेक प्लंबर का काम करने के लिए अन्य जनपदों में जाता रहता था। दरोगा अमित कुमार ने बताया कि प्लंबर अभिषेक गहरे पानी में जाने से गंगा में डूब गया है। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें