फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से अवैध संबंधों में हुई सफाई कर्मी की हत्या, दो पर मुकदमा

विज्ञापन
मेरापुर के गांव पुनपालपुर में आरोपियों के घर में पड़े ताले। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। बेटी से अवैध संबंध रखने वाले युवक ने अपने दोस्त की मदद से सफाई कर्मी को मौत के घाट उतारा। मृतक के भाई ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने हत्याभियुक्तों की तलाश में दबिश दी, मगर वह नहीं मिले। उधर, घायल पत्नी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम पौने छह बजे गेहूं के खेत में पानी लगाते वक्त सफाई कर्मी पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी थी। इसमें युवक की मौत हो गई थी। पत्नी बचाने आई तो हमलावरों ने उसको भी गोली मार दी थी। पत्नी को गंभीर हालत में सैफई में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
देर रात मृतक के भाई ने गांव निवासी अर्जुन पुत्र विश्वनाथ और सुरजीत पुत्र पातीराम पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि अर्जुन का उसकी भतीजी से अवैध संबंध था। भाई और भाभी विरोध करते थे। इसे लेकर अर्जुन ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

इसी के चलते उसने अपने दोस्त सुरजीत के साथ मिलकर गोली और चाकुओं से गोदकर भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार रात में ही हत्याभियुक्तों के घर पर दबिश मारी, मगर वह नहीं मिले। शव का रविवार शाम को पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में गोली लगने से अधिक रक्तस्राव से मौत होना पाया गया।
सर्विलांस के सहारे हत्यारोपियों के पीछे लगी स्वाट टीम
हत्या के बाद सर्विलांस टीम ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। टीम ने सफाई कर्मी के परिवार और नामजद अभियुक्तों तथा उनके परिजनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए हैं। स्वाट टीम फरार हत्याभियुक्तों की लोकेशन सर्विलांस से ट्रेस कर रही है। टीम दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
पकड़ने-छोड़ने में जुट गई है पुलिस
हत्या में भले ही नामजद मुकदमा दर्ज हुआ हो, मगर थाना पुलिस ने नामजदों के तीन-चार मिलने वालों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटना के बहाने पकड़ने और छोड़ने का काम शुरू कर दिया है।
वर्जन
‘सफाई कर्मी की हत्या उसकी बेटी से प्रेम संबंध रखने वालों ने की है। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगी।’
-मोहित अग्रवाल, आईजी जोन, कानपुर
पत्नी बोली, हमलावरों ने पास बुलाकर बरसाईं गोलियां
संकिसा (फर्रुखाबाद)। सफाई कर्मी की पत्नी ने होश आने पर बताया कि शनिवार को वह सौतेली पुत्री और पति के साथ गेहूं की फसल की सिंचाई करने गई थी। खेत पर ही आलू भूने थे। बिजली चली जाने पर गांव के चाचा-चाची खेत से घटना से कुछ मिनट पहले घर चले गए। पुत्री बरसीम लेकर घर चली गई थी।
पुत्री से कहा था कि जल्दी ही पिता के कपड़े ले आना। शाम करीब साढ़े पांच बजे पुनपालपुर गांव के अर्जुन और सुरजीत खेत पर आए। उन्होंने पति को भैया कहकर पास बुलाया। पति हमलावरों के पास पहुंचे, तो दोनों ने तमंचे निकालकर पति को गोली मार दी। उसने पति को बचाने का प्रयास किया, तो दोनों ने उसे भी गोली मार दी। फिर बेहोश होने पर कुछ पता नहीं लगा। उसने पति का हाल पूछा, तो उससे लोहिया में भर्ती होने की बात कह दी गई।
हत्यारोपियों के घरों में पड़े ताले
संकिसा। मेरापुर थाने के एक गांव में सफाई कर्मी की हत्या करने वाले आरोपियों के घरों से सुबह परिजन ताले लगाकर फरार हो गए। आरोपी अर्जुन और सुरजीत के घरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। दिन में पुलिस ने दस्तक दी, मगर कोई नहीं मिला। मेरापुर थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि सफाई कर्मी के अंतिम संस्कार के बाद उसकी पुत्री से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद कई बातें निकलकर सामने आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें