फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। गांव शेखपुरा खजुरी के पास बृहस्पतिवार रात को किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव नीबकरोरी निवासी ब्रह्मानंद शंखवार उर्फ मुखिया का 21 वर्षीय पुत्र विकास अपने दोस्त शिव व अनमोल के साथ बृहस्पतिवार को मोहम्मदाबाद किसी काम से आया था। रात लगभग 8:30 बजे वह बाइक से नीबकरोरी वापस जा रहे थे। संकिसा रोड पर शेखपुरा खजुरी गांव के निकट ईंट भट्ठा के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। परिजन अनमोल व विकास को निजी अस्पताल ले गए। शिव को पुलिस सीएचसी मोहम्मदाबाद ले गई। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं विकास के परिजन उसे फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। वह बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। विकास शंखवार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई तथा दो बहनों में एक की शादी हो गई है। विकास के पिता ब्रह्मानंद शंखवार फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। माता सावित्री देवी व परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें