फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रक पलटने से घायल युवक की मौत

Mon, 24 Nov 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में थाना क्षेत्र के गांव अजीजलपुर निवासी युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव अजीजलपुर निवासी निरपत लाल का पुत्र विमल कुमार (22) ट्रक में हेल्पर था। 21 नवंबर को वह ट्रक में सब्जी लादकर कोलकाता से दिल्ली ले जा रहा था। बिहार के शेरगढ़ी के पास जंगली जानवर के आने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। विमल कुमार, चालक राहुल घायल हो गया। विमल के पास मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने सूचना दी। भाई रामतीर्थ बीते दिन शेरगढ़ी से विमल को लेकर फर्रुखाबाद आए। यहां उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। शव देख मां राजकुमारी और भाई रामतीर्थ, विनय व पिता निरपत लाल बिलखने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निरपत लाल ने बताया कि विमल कुमार की शादी नहीं हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें