फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर पलटने से घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। टेंट का सामान लेकर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। अन्य आठ घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जटपुरा में शुक्रवार को एक शादी थी। बृहस्पतिवार शाम को टेंट से सामान लेकर अमृतपुर से मोहल्ले के युवा ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव जा रहे थे। गांव से कुछ दूर मोड़ आने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे नौ लोग घायल हो गए थे। घायल अंकित कुमार (22) को सैफई रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन शुक्रवार दोपहर में उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई पीयूष, पत्नी प्रियंका, पुत्री प्रियंशा व मां गुड्डी देवी व पिता आदर्श कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें