फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अवैध खनन में ट्रैक्टर से कुचल दिया गया था सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। जनपद में अवैध खनन करने वालों का सिंडीकेट बहुत मजबूत है। इन्हें राजनीति से जुड़े लोगों के साथ अधिकारियों का भी संरक्षण प्राप्त है। दो वर्ष पूर्व नवाबगंज थाने में तैनात सिपाही रोहित ने रात में अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया था। चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सिपाही के ऊपर चढ़ा दी थी। सिपाही की मौत हो गई थी। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। तीनों आरोपी जेल गए थे, इनमें दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। दोनों के पैर में गोली लगी थी। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज बवना भूकेंद्र सिंह, सिपाही चमन को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

छह हजार में बिक रही डंपर नवाबगंज। क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिन में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से और रात में जेसीबी के जरिये बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में एक डंपर मिट्टी करीब 6 हजार रुपये तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली 700 रुपये में बेची जा रही है। दिन ढलते ही खनन का काम शुरू हो जाता है और सुबह तक चलता रहता है। एक जेसीबी से एक रात में लगभग 20 हजार रुपये तक की कमाई हो जाती है। क्षेत्र में बाहरी जनपद के दो ठेकेदारों के खनन कराने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

नवाबगंज-बवना रोड, उखरा रोड, सिरौली रोड और अचरा रोड सहित कई क्षेत्रों में खनन गतिविधियां तेज हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई स्थानों पर खेतों की उपजाऊ मिट्टी तक निकाल ली गई है। नवाबगंज निवासी रजत यादव ने आरोप लगाया कि उनके खेत से एक ही रात में करीब तीन बीघा क्षेत्र की तीन फीट तक मिट्टी उठा ली गई। शिकायत के बाद जांच तो हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। करीब एक सप्ताह पहले दिन में मिट्टी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें