फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल

विज्ञापन
गोली लगने से घायल राजू। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। तिलक समारोह में बुधवार की रात हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल हो गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान किसी तरह से तिलक की रस्मे पूरी की गईं। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अमृतपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम तैयार की।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर राजपुर निवासी रैवारी राठौर के पुत्र महिपाल का बुधवार की रात को तिलक समारोह था। तिलक चढ़ने के दौरान एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

इससे गांव का राजू (32) घायल हो गया। गोली उसके कंधे पर जा लगी। वहीं, फायरिंग करने वाला युवक मौके से भाग गया। राजू को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद समारोह में दोनों पक्ष के परिवारवाले ही रह गए।
राजू के भाई सुनील ने गांव कुम्हरौर निवासी नन्हें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा कि तिलक समारोह में राजू का नन्हें से कुछ विवाद हो गया था। इसके चलते नन्हें ने उसे जान से मारने की नीयत से गोली मार दी।
विज्ञापन

सीओ अजेय कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम बना दी है। पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें