फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आठ वृद्धों सहित 28 कोरोना की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 28 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें आठ वृद्ध शामिल हैं। सर्वाधिक मरीज मोहम्मदाबाद क्षेत्र के हैं। जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 4441 पहुंच गया है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कालोनी निवासी एक वृद्ध व वृद्धा, शहर का वृद्ध, आरआरसी फतेहगढ़ का अधेड़ व दुर्गा कालोनी निवासी युवक जांच में कोरोना संक्रमित निकला। गांव हमीरखेड़ा निवासी वृद्धा, कायमगंज की पटवन गली निवासी वृद्धा, जहानगंज निवासी वृद्ध व गांव हादीदादपुर निवासी वृद्धा कोरोना पॉजिटिव मिली हैं।
इसके अलावा मोहम्मदाबाद के कृष्ण बलराम नगर निवासी युवक, कबीर नगर निवासी महिला, आजाद नगर निवासी अधेड़, राजीव नगर निवासी दो युवक, किदवई नगर निवासी युवक, शिवाजी नगर निवासी युवक, गांव इस्माइलपुर निवासी युवक, चुनूपुर गढ़िया निवासी अधेड़, खिमसेपुर निवासी अधेड़, महोई निवासी युवक, मदनपुर निवासी अधेड़, रैसेपुर निवासी वृद्धा, करथिया निवासी युवक, नगला सुभान खां निवासी किशोर, करमचंदपुर निवासी किशोर, नवाबगंज क्षेत्र का युवक व शमसाबाद के गांव हसनापुर निवासी महिला भी कोरोना की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 4261 लोग कोरोना से जंग जीतकर ठीक हो चुके, जबकि 77 अपनी जान गवां चुके हैं। अभी जिले में 103 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें