फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नोएडा में वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नोएडा में वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे फर्रुखाबाद स्थिति एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के ग्राम कढ़ईउली निवासी जितेंद्र (38) नोएडा में प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करते थे। 24 मार्च की रात वह दोस्त ऋषि निवासी अलूपुरा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी उनके साथ ड्यूटी करके कमरे पर जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन की टक्कर मार दी। इससे जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि ऋषि बच गए। ऋषि ने जितेंद्र को नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था लेकिन अस्पताल में अत्यधिक पैसे लगने पर वह जितेंद्र को फर्रुखाबाद लाकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जितेंद्र के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे लेकिन इलाज के जितेंद्र की मौत हो गई। जितेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटी नीतू, बेटा अभिषेक, पत्नी सरिता और मां पार्वती उर्फ रामबेटी रो-रोकर बेहाल हैं। पिता जयसिंह भी सदमे में हैं। भाई लालू यादव ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें